Surprise Me!

Rajasthan Weather : आज सवेरे जयपुर में हल्के बादल छाए, सर्दी का असर हुआ कम

2026-02-17 100 Dailymotion

राजधानी जयपुर में आज सवेरे बादल छाए रहे। सवेरे धूप की रोशनी मंद रही। वहीं बादल छाने से सर्दी के तेवर भी नरम नजर आए। आज सवेरे जयपुर में दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। इसके असर से सर्दीे का प्रभाव कम हुआ। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश के पूर्वी अंचल, ढंढाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, मेवाड़ अंचल, रेगिसतानी जिलों और सरहदी जिलों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।