Surprise Me!

आज लगेगा 2026 का पहला सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगी ‘Ring of Fire’– जानिए पूरा सच

2026-02-17 1 Dailymotion

आज साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है, जिसकी शुरुआत दोपहर 3:26 बजे, मध्य समय 5:40 बजे और समापन 7:57 बजे होगा। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण है, जिसे “Ring of Fire” कहा जाता है, क्योंकि इस दौरान चंद्रमा सूर्य के अधिकांश भाग को ढक लेता है और किनारों पर आग की चमकती अंगूठी जैसा दृश्य बनता है।
हालांकि यह अद्भुत खगोलीय दृश्य भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा और मंदिर, भोजन तथा दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से जारी रहेंगी। गर्भवती महिलाओं या आम लोगों को किसी विशेष सावधानी की आवश्यकता नहीं है।
यह ग्रहण दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, जाम्बिया, तंजानिया, मॉरिशस, अंटार्कटिका तथा दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।