दिल्ली के Bharat Mandapam में आयोजित India AI Summit 2026 के दौरान Galgotias University विवादों में घिर गई है। आरोप है कि यूनिवर्सिटी ने चीन में बने रोबोट डॉग को अपना इनोवेशन बताकर प्रदर्शित किया, जिसके बाद अधिकारियों ने स्टॉल खाली करने का आदेश दे दिया। इस विवाद ने “स्वदेशी बनाम विदेशी तकनीक” पर बहस छेड़ दी है। वहीं छात्रों का कहना है कि यह एक गलतफहमी है और संस्थान ने कभी गलत दावा करने का इरादा नहीं रखा। आखिर सच क्या है? जानिए छात्रों और अधिकारियों के बयान के साथ पूरी कहानी।