Surprise Me!

AI समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के रोबोटिक डॉग पर विवाद, सरकार ने लिया एक्शन

2026-02-18 2 Dailymotion

नई दिल्ली में  AI समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी की तरफ से दिखाया गया रोबोटिक डॉग विवदों में आ गया. ये रोबोटिक डॉग चीनी कंपनी का बताया गया. इस पर भारत सरकार ने गलगोटियास यूनिवर्सिटी पर गलत जानकारी पेश करने का आरोप लगाते हुए कड़ा रुख अपनाया है. यूनिवर्सिटी को एआई समिट के एक्सपो से तुरंत हटने के निर्देश दिए गए और एक शो-कॉज नोटिस भी जारी किया गया. यह विवाद तब शुरू हुआ जब मंगलवार को गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने समिट में 'Orion' नाम का रोबोटिक डॉग पेश किया. इसे यूनिवर्सिटी के 350 करोड़ रुपये के एआई इकोसिस्टम का हिस्सा बताया गया और 'आकांक्षी भारत' का प्रतीक कहा गया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने जल्द ही पहचान लिया कि यह रोबोट असल में Unitree Go2 है, जिसे चीनी कंपनी Unitree Robotics बनाती है. यह रोबोट ऑनलाइन करीब 2-3 लाख रुपये में उपलब्ध है. इसके बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे कि क्या एक रेडीमेड विदेशी प्रोडक्ट को देसी इनोवेशन बताकर पेश किया गया. बढ़ते विवाद के बीच यूनिवर्सिटी ने एक्स पर सफाई जारी की.