Surprise Me!

Pahalgam में Terrorist Attack के 1 साल बाद क्या बदला? Ground Report देख चौंक जाएंगे आप | Exclusive

2026-02-19 2 Dailymotion

Pahalgam Terror Attack के एक साल बाद क्या जन्नत-ए-कश्मीर में सब कुछ सामान्य हो गया है? देखिए हमारी यह Exclusive Ground Report जो बताती है कि दहशत के साये के बीच उम्मीद की किरण कैसे जागी है।
पहलगाम (Pahalgam) में हुए आतंकी हमले (Terror Attack) ने एक साल पहले कश्मीर के टूरिज़्म (Kashmir Tourism) की रीढ़ तोड़ दी थी। लेकिन अब धीरे-धीरे घाटी में रौनक लौटने लगी है। हमारी इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए कि कैसे हमले के बाद बंद पड़े 17 टूरिस्ट स्पॉट (Tourist Spots) दोबारा खोल दिए गए हैं।
होटल, बाजार और टूरिस्ट ट्रेल्स पर आज फिर से हलचल दिख रही है, लेकिन यह रौनक अभी सीमित है। पर्यटकों (Tourists) की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पहलगाम में चप्पे-चप्पे पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ड्रोन (Drone Surveillance) और अतिरिक्त सुरक्षा बलों (Security Forces) की तैनाती के बीच पर्यटकों की वापसी शुरू हो गई है।
स्थानीय कारोबारियों (Local Businessmen) को उम्मीद है कि हालात सुधरेंगे, लेकिन उनका कहना है कि लोगों का पूरा भरोसा लौटने में अभी वक्त लगेगा। इस वीडियो में जानिए कश्मीर के मौजूदा हालात, सुरक्षा इंतज़ाम और पर्यटकों की राय।
About the Story:
This video provides a detailed Ground Report from Pahalgam, Kashmir, one year after the terror attack that impacted tourism. Watch how 17 tourist spots have reopened amidst tight security, drone surveillance, and the return of tourists to the valley.
#Pahalgam #TerroristAttackinPahalgam #JaisheTerrorist #KashmirTourism #KashmirNews #OneindiaHindi

~HT.504~PR.514~