चेन्नई, तमिलनाडु : ICC Men's T20 World Cup 2026 के 39वें मुकाबले में अफगानिस्तान ने कनाडा को एकतरफा अंदाज में हराया दिया। अफगान टीम ने कनाडा को 82 रनों से करारी शिकस्त दी। अफगान टीम की जीत के हीरो रहे इब्राहिम जादरान। जादरान की 95 रनों की शानदार पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने 200 रनों का विशाल स्कोर बनाया, जो विश्वकप में अफगानिस्तान का श्रेष्ठ स्कोर है। वहीं, कनाडा की टीम शुरुआत से ही सरेंडर नजर आई और 20 ओवर में सिर्फ 118 रन ही बना सकी।