Sultanpur Court से Rahul Gandhi का बड़ा बयान, Amit Shah केस में मची हलचल। क्या राहुल गांधी पर लगे आरोप कानूनी हैं या सियासी बदले की कार्रवाई? अदालत से बाहर आते ही राहुल गांधी ने कर दिया बड़ा खुलासा, देखिए पूरा मामला।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में अदालत के सामने अपना बयान दर्ज कराया। यह अहम पेशी सुल्तानपुर जिले की MP-MLA Court में हुई। अदालत ने राहुल गांधी को आखिरी मौका देते हुए व्यक्तिगत रूप से तलब किया था, जिसके बाद आज वो कोर्ट के सामने पेश हुए।
करीब आधे घंटे तक कोर्ट में मौजूद रहने के बाद राहुल गांधी ने बाहर निकलते ही सीधे तौर पर इसे एक 'राजनीतिक साजिश' करार दिया। राहुल गांधी ने स्पष्ट रूप से कहा, “मुझ पर लगे सभी आरोप पूरी तरह से राजनीतिक हैं।” उन्होंने दावा किया कि यह मामला कानूनी कम और सियासी बदले की कार्रवाई ज्यादा है।
आपको बता दें कि यह पूरा विवाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) पर की गई एक कथित टिप्पणी से जुड़ा हुआ है। कर्नाटक में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा नेता और जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष विजय मिश्र ने उनके खिलाफ मानहानि (Defamation Case) का परिवाद दायर किया था। फिलहाल यह मामला सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है और इस मामले की अगली सुनवाई 9 मार्च को तय की गई है।
Congress MP Rahul Gandhi appeared before the Sultanpur MP-MLA court to record his statement in a defamation case involving alleged objectionable remarks against Union Home Minister Amit Shah. After recording his statement, Gandhi termed the allegations as a "political conspiracy" rather than a legal matter. The case was filed by a BJP leader over Gandhi's remarks during a press conference in Karnataka. The next hearing is scheduled for March 9.
#RahulGandhi #SultanpurCourt MPMLACourt #AmitShah #OneindiaHindi
Also Read
Rahul Gandhi: ‘लास्ट चांस’ पर सुल्तानपुर कोर्ट में आज पेश होंगे राहुल गांधी, अमित शाह से जुड़ा है पूरा मामला :: https://hindi.oneindia.com/news/uttar-pradesh/rahul-gandhi-sultanpur-mp-mla-court-defamation-case-amit-shah-congress-bjp-legal-battle-1500937.html?ref=DMDesc
राहुल गांधी के मनाने पर भी नहीं माने भूपेन बोरा, भाजपा में होंगे शामिल, असम सीएम ने किया दावा :: https://hindi.oneindia.com/news/india/bhupen-borah-will-join-bjp-assam-cm-himanta-sarma-claimed-for-former-congress-president-1499125.html?ref=DMDesc
राहुल को बड़ी कानूनी राहत! कर्नाटक हाई कोर्ट ने मानहानि केस किया खत्म, जानिए ‘करप्शन रेट कार्ड' का पूरा सच :: https://hindi.oneindia.com/news/india/rahul-gandhi-karnataka-high-court-defamation-case-corruption-rate-card-1498549.html?ref=DMDesc
~HT.318~PR.514~ED.104~GR.538~