Breaking News: Baramulla Highway पर मिला Bomb, सेना ने टला बड़ा हादसा | J&K Security Update.
जम्मू-कश्मीर को दहलाने की आतंकियों की सबसे खौफनाक साजिश को भारतीय सेना (Indian Army) ने एक बार फिर नाकाम कर दिया है, जिससे एक बहुत बड़ा खून-खराबा टल गया।
जम्मू-कश्मीर के बारामूला (Baramulla) से एक बेहद सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। सुरक्षाबलों और भारतीय सेना की मुस्तैदी से आज कश्मीर में एक बड़ा हादसा होने से बच गया। आतंकियों ने एक व्यस्त हाईवे पर बड़ा ब्लास्ट करने की खौफनाक साजिश रची थी, जिसे जवानों ने समय रहते नाकाम कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को रूटीन गश्त के दौरान बारामूला हाईवे पर एक संदिग्ध बम (IED) बरामद हुआ। तुरंत बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) को मौके पर बुलाया गया और बिना किसी जान-माल के नुकसान के बम को सफलतापूर्वक डिफ्यूज (Bomb Defused) कर दिया गया। हाईवे व्यस्त होने के कारण अगर यह बम फट जाता, तो वहां से गुजर रहे कई निर्दोष यात्रियों की जान जा सकती थी। सेना की इस सतर्कता से कई परिवारों को उजड़ने से बचा लिया गया है।
आपको बता दें कि बीते दो दिनों के भीतर घाटी में आतंकियों की यह दूसरी बड़ी साजिश है, जिसे सुरक्षा एजेंसियों ने फेल किया है। इस घटना के बाद पूरे बारामूला और आस-पास के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन (Search Operation) तेज कर दिया गया है और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। सेना ने दहशतगर्दों को साफ मैसेज दे दिया है कि कश्मीर में उनकी कोई भी नापाक चाल अब कामयाब नहीं होगी।
About the Story:
In a major breakthrough, the Indian Army and security forces foiled a massive terror plot in Baramulla, Jammu and Kashmir. An IED planted by terrorists on a busy highway was successfully detected and defused, averting a major tragedy and saving countless civilian lives. This marks the second such foiled attempt in the last 48 hours, highlighting the extreme vigilance and high alertness of security agencies in J&K against militant activities.
#IndianArmy #IEDBlast #Baramulla #KashmirNews #TerroristinKashmir #OneindiaHindi
~HT.410~PR.514~ED.104~GR.510~