Surprise Me!

श्रीनगर में सड़क बड़ा हादसा: नहर में गिरा CRPF जवानों को ले जा रहा बुलेटप्रूफ वाहन, 9 जवान जख्मी

2026-02-21 0 Dailymotion

श्रीनगर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. CRPF जवानों को ले जा रहा एक बुलेटप्रूफ वाहन नहर में जा गिरा, जिसमें 9 जवान जख्मी हो गए. ये हादसा श्रीनगर के बाहरी इलाके अहमदनगर में हुआ. घायल जवानों को SKIMS में भर्ती कराया गया है.  

जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ का बुलेटप्रूफ बंकर वाहन अपनी नियमित ड्यूटी पर था. जैसे ही वाहन श्रीनगर के अहमदनगर क्षेत्र में पहुंचा. चालक अचानक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और वाहन नहर में जा गिरा. हादसे के बाद घटनास्थल के पास अफरातफरी मच गयी. घटनास्थल पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया.  

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और राहगीर मदद के लिए दौड़ पड़े. काफी मशक्कत के बाद वाहन के भीतर फंसे जवानों को बाहर निकाला, जिसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया.  घायल सभी जवानों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है और वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं.

हादसे के बाद सुरक्षा और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. हालांकि अब तक आधिकारिक तौर पर इस पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की बारीकी से जांच की जाएगी. क्या ये हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ. या चालक की गलती थी या फिर कोई साजिश? जांच टीम सभी एंगल से हादसे की जांच करेगी.