Surprise Me!

8th Pay Commission vs DA Hike: March में 5% बढ़ेगा DA! 8वें वेतन आयोग पर भी बड़ा अपडेट, अभी जान लें

2026-02-22 707 Dailymotion

Breaking News: Central Employees के लिए बड़ी खुशखबरी, March में 5% बढ़ेगा DA!
केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) से पहले महंगाई भत्ते (DA Hike) का सबसे बड़ा तोहफा मिलने वाला है। जानिए आपकी सैलरी में कितना बम्पर उछाल आएगा!
केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच इन दिनों सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पहले महंगाई भत्ता (DA) बढ़ेगा या 8वें वेतन आयोग का सीधा फायदा मिलेगा? दफ्तरों से लेकर लंच ब्रेक तक, हर जगह सैलरी बढ़ोतरी (Salary Hike) को लेकर उत्सुकता साफ दिखाई दे रही है। यह खबर इसलिए भी बेहद अहम है क्योंकि इसका सीधा असर देश के करीब 50 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और लगभग 69 लाख पेंशनभोगियों पर पड़ने वाला है।
आठवां वेतन आयोग (8th Pay Commission) औपचारिक रूप से 1 जनवरी 2026 से लागू होने की उम्मीद है। हालांकि, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि उसी दिन से कर्मचारियों के खातों में बढ़ी हुई सैलरी आ जाएगी। जब तक आयोग अपनी फाइनल रिपोर्ट नहीं सौंपता और सरकार उसे मंजूरी नहीं देती, तब तक वेतन और पेंशन 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के नियमों के तहत ही मिलते रहेंगे। सरकार ने भी साफ कर दिया है कि इस नई व्यवस्था को लागू करने में अभी वक्त लगेगा।
इस बीच, सभी की नजरें मार्च में होने वाले महंगाई भत्ते (DA) के ऐलान पर टिक गई हैं। श्रम मंत्रालय के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI-IW) के दिसंबर के आंकड़े 148.2 पर स्थिर रहे हैं। एक्सपर्ट्स और कर्मचारी यूनियनों का अनुमान है कि मोदी सरकार मार्च में DA में 5 प्रतिशत की बम्पर बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो मौजूदा 58% DA सीधा छलांग लगाकर 63% तक पहुंच जाएगा, जिससे कर्मचारियों की सैलरी में भारी उछाल देखने को मिलेगा।

Central government employees and pensioners are eagerly waiting for the implementation of the 8th Pay Commission and the upcoming Dearness Allowance (DA) hike. While the 8th CPC might take time to roll out fully by 2026, latest reports suggest a confirmed 5% DA hike in March based on the AICPI-IW data. This masterstroke by the government will boost the total DA to 63%, resulting in a bumper salary hike for over 1 crore employees and pensioners.

#8thPayCommission #DAHike #CentralEmployees #OneindiaHindi