Surprise Me!

गुजरात में बड़े मानव तस्करी रैकेट का पर्दाफाश, 49 महिलाओं सहित 70 बांग्लादेशी गिरफ्तार

2026-02-22 4 Dailymotion

गुजरात के भरुच में एक बड़े मानव तस्करी रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया. 49 महिलाओं समेत 70 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है. पुलिस को इस रैकेट की जानकारी दिसंबर 2025 में पकड़े गए सेक्स रैकेट से लगी. जिसकी जांच के लिए पुलिस ने SIT बनाई. जांच के दौरान SIT ने इनकी पहचान की. पकड़ी गई महिलाओं को बाग्लादेश से देह व्यापार के लिए भारत में तस्करी करके लाया गया था. पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि. मानव तस्करी में पकड़े गए एक बांग्लादेशी को जेल भेजा गया है. जबकि नौ अन्य लोगों को बांग्लादेश डिपोर्ट किया जाएगा. फिलहाल आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुटी है. आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं. जांच एजेंसियां ​​पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए राज्य और केंद्रीय एजेंसियों के साथ कोऑर्डिनेट कर रही हैं.