Gold Silver Price Fall: सोना-चांदी के भाव धड़ाम, क्या यही है खरीदने का सही समय?
पिछले कुछ दिनों से सर्राफा बाजार में हाहाकार मचा हुआ है। जानिए क्या आपको अभी निवेश करना चाहिए या आने वाले दिनों में और गिरेंगे दाम!
सोना (Gold) और चांदी (Silver) की कीमतों में इन दिनों भारी गिरावट देखने को मिल रही है। भारतीय सर्राफा बाजार (Indian Bullion Market) में आई इस अचानक गिरावट से निवेशकों की नींद उड़ गई है और बाजार में भारी अस्थिरता का माहौल है। जो कीमती धातुएं आम तौर पर सुरक्षित निवेश मानी जाती हैं, उनके भाव इस तरह नीचे आने से बाजार में कोहराम मच गया है।
दोपहर के कारोबारी सत्र में दिल्ली सहित देश के प्रमुख बाजारों में सोने और चांदी के भाव औंधे मुंह गिर गए। विशेषज्ञों के अनुसार, कमजोर घरेलू मांग (Weak Demand) और नरम वैश्विक संकेतों (Global Cues) के भारी दबाव के कारण सोने और चांदी के रेट लगातार नीचे जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल का सीधा असर भारत के लोकल मार्केट पर पड़ रहा है।
अब आम लोगों और निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सोना और चांदी खरीदने का यह सही समय (Right time to buy gold) है, या फिर आने वाले दिनों में इनकी कीमतों में और भारी गिरावट देखने को मिलेगी? इस वीडियो में हमने विस्तार से समझाया है कि बाजार के मौजूदा हालात क्या हैं और निवेश को लेकर एक्सपर्ट्स की क्या राय है। पूरी जानकारी के लिए वीडियो अंत तक जरूर देखें।
About the Story:
Gold and silver prices have witnessed a massive crash in the Indian bullion market due to weak global cues and low domestic demand. This sharp decline has left investors worried but also sparks the crucial question: is it the right time to buy or invest in precious metals? Watch the full video to understand the current market trends, expert analysis, and future predictions for gold and silver rates in India.
#GoldRateToday #Silver #GoldSilver #SilverPrice #BusinessNews #OneindiaHindi
~HT.410~PR.514~GR.506~ED.394~GR.538~