Surprise Me!

Rajasthan Weather : जयपुर में सर्दी के तेवर नरम, दिन में तीखी धूप करने लगी परेशान, रातें अभी ठंडी

2026-02-23 509 Dailymotion

गुलाबी नगर जयपुर में अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिन में तीखी धूप अब लोगों को परेशान करने लगी है। वहीं रातें अभी ठंडी बनी हुई हैं। आज सवेरे जयपुर में हल्के बादल छाए रहे। इस कारण सूर्य की तीखी किरणों ने परेशान नहीं किया। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों में दिन व रात के तापमान में उछाल आया है। प्रदेश के पूर्वी अंचल, ढूंढाड़ अंचल, शेखावाटी जिलों, मेवाड़ अंचल, रेगिस्तानी जिलों और सरहदी जिलों के मौसम में बदलाव आया है।