बॉलीवुड की पॉपलर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव देखा जा सकता है। वे सोशल मीडिया पर अक्सर कभी फन और फैमिली मोमेंट्स, तो कभी स्टाइलिश आउटफिट्स के साथ अपने खूबसूरत लुक को फ्लॉट करतीं दिखती हैं। वे साथ ही, मंडे मोटिवेशनल पोस्ट के जरिए फिटनेस के लिए भी फैंस को इंस्पायर करती रहती हैं। शिल्पा ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक फिटनेस मोटिवेशनल पोस्ट को शेयर किया है। पोस्ट में एक्ट्रेस फुल-बॉडी कंपाउंड एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में इस एक्सरसाइज के बेनिफिट्स भी शेयर किए हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा अपनी अपकमिंग फिल्म 'KD: The Devil' के रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं। उन्हें आखिरी बार फेमस रियलिटी शो 'Super Dancer Chapter 5' में बतौर जज देखा गया है।