Surprise Me!

IANS Exclusive: Girish Wankhede ने बॉक्स ऑफिस पर 2026 की शुरुआत बताई फीकी!

2026-02-23 2 Dailymotion

मुंबई, महाराष्ट्र: फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट गिरीश वानखेड़े ने IANS के साथ बातचीत में साल 2026 के पहले दो महीनों के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर अपनी राय शेयर की। उन्होंने बताया कि फिल्म ‘अस्सी’ उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। उनके अनुसार, फिल्म में मजबूत स्टार पावर की कमी साफ नजर आई, जिसका असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ा। फिल्म ‘ओ रोमियो’ पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इसकी कहानी थोड़ी बिखरी हुई थी और मार्केटिंग रणनीति भी प्रभावी नहीं रही। यही वजह रही कि फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल नहीं हो सकी। गिरीश वानखेड़े ने कहा कि आने वाला समय इंडस्ट्री के लिए बेहतर साबित हो सकता है। अपकमिंग बड़ी फिल्मों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि ‘धुरंधर 2’, यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’, सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ और शाहरुख खान की ‘किंग’ जैसी मेगा प्रोजेक्ट्स से बॉक्स ऑफिस को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

#GirishWankhede #IANS #BoxOffice2026 #BollywoodNews #AssiFilm #ORomeo #StarPower #FilmMarketing #BoxOfficeCollection #TradeAnalysis #HindiCinema #UpcomingMovies #Dhurandhar2 #Toxic #Yash #SalmanKhan #BattleOfGalwan #ShahRukhKhan #KingMovie #MegaProject #BollywoodTrends #CinemaUpdate #IANS