Surprise Me!

AI Summit में हंगामा! IYC अध्यक्ष Uday Bhanu Chib गिरफ्तार | विरोध या साजिश?

2026-02-24 0 Dailymotion

New Delhi में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए हंगामे के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष Uday Bhanu Chib को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने 23 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था, जो लगभग 20 घंटे चली। अब तक इस मामले में कुल 8 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
बताया जा रहा है कि 20 फरवरी को Indian Youth Congress के कुछ कार्यकर्ता Bharat Mandapam में घुस गए और AI समिट के दौरान विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi की तस्वीर वाली टी-शर्ट लहराते हुए नारे लगाए गए।
IYC नेताओं का कहना है कि यह शांतिपूर्ण विरोध था और सरकार हर विरोध की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है, जबकि पुलिस और भाजपा इसे राष्ट्र-विरोधी गतिविधि बता रही हैं।