नई दिल्ली : देश की राजधानी नई दिल्ली में बीते दिनों आयोजित हुई एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा शर्टलेस प्रोटेस्ट किया गया था। अब इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठन के अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया और 7 दिन की पुलिस रिमांड मांगी। हालांकि दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने पुलिस को 4 दिन की कस्टडी दी है। इस मामले पर उदय भानु चिब की मां ने अपने बेटे का समर्थन किया, वहीं कांग्रेस नेता भी उदय भानु के साथ खड़े नजर आए। इस मामले को लेकर बीजेपी भी लगातार कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलवार है।