दिल्ली में मंगलवार को बड़ा हवाई हादसा होते-होते टल गया. इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लेह जा रहे स्पाइसजेट के विमान की इमरजेंसी में दिल्ली में लैंडिंग करानी पड़ी. बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह टेकऑफ के कुछ ही समय बाद विमान में तकनीकी खराबी का पता चला, जिसके बाद उसे दोबारा दिल्ली लाना पड़ा. विमान के पायलट ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई. इसके बाद उसमें सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
विमान में करीब 150 यात्री सवार थे. घटना के बाद एयरलाइन ने यात्रियों की आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था शुरू कर दी है. कुछ यात्रियों के लिए दूसरी उड़ानों में में व्यवस्था की गई. सियासी दलों ने ऐसी घटनाओं पर चिंता जताई है.
देश में हवाई यात्रा की बढ़ती संख्या के बीच एयरलाइंस सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है. इसी क्रम में इस तकनीकी खराबी की भी विस्तृत जांच की जा रही है.