आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मंगलवार रात पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मैच हुआ। जिसे इंग्लिश टीम ने 5 गेंदे बाकी रहते दो विकेट से अपने नाम कर लिया है। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 164 रन लगा दिए। लेकिन इंग्लिश टीम ने इस अहम मैच में पाकिस्तान को 2 विकेट्स से मात दे दी। बता दें, सुपर-8 में इंग्लैंड की ये दूसरी जीत है। इंग्लिश टीम ने सुपर-8 के अपने पहले मैच में श्रीलंका को 51 रनों से हराया था। अब इंग्लैंड को 27 फरवरी को न्यूजीलैंड के साथ अहम मैच खेलना है।