Surprise Me!

आशुतोष ब्रह्मचारी का बड़ा आरोप; कहा, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने 20 से अधिक बटुकों का किया शोषण, शंकराचार्य का पलटवार

2026-02-25 3 Dailymotion

मां शाकुंभरी पीठाधीश्वर आशुतोष ब्रह्मचारी ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रयागराज में प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि अविमुक्तेश्वरानंद ने 20 से अधिक बटुकों का शोषण किया है. उन्होंने कहा कि प्रयागराज में दर्ज मामले के अलावा अलग-अलग जिलों के पीड़ित बटुकों की ओर से भी मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे. उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कुछ बड़े नेताओं के भी इस कथित कांड में शामिल होने का दावा किया है. यह भी दावा किया है कि बुधवार को दोनों बटुकों के कलमबंद बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज हो गए हैं. बटुकों ने अपनी आपबीती जज को बताई है. उनकी मेडिकल रिपोर्ट में भी कुकर्म की पुष्टि हुई है.

वहीं, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच को प्रभावित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बताया कि प्रयागराज में एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर विवेचना की गोपनीय जानकारियां पत्रकारों के साथ शेयर की जा रही हैं.