Surprise Me!

‘Judicial Corruption’ चैप्टर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन: NCERT की किताब बैन, हार्ड कॉपी जब्त–डिजिटल हटाने का आदेश

2026-02-26 0 Dailymotion

सुप्रीम कोर्ट ने कक्षा 8 की NCERT सोशल साइंस किताब में शामिल “Judicial Corruption” अध्याय पर कड़ा रुख अपनाते हुए पुस्तक के छपाई-वितरण पर तत्काल रोक लगा दी है। कोर्ट ने सभी हार्ड कॉपियां वापस लेने और डिजिटल संस्करण हटाने का आदेश दिया है, साथ ही शिक्षा मंत्रालय के सचिव और NCERT निदेशक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
मुख्य न्यायाधीश की अगुवाई वाली पीठ ने इसे न्यायपालिका की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला गंभीर मामला बताते हुए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर कार्रवाई के संकेत दिए हैं। अगली सुनवाई 11 मार्च को होगी, जबकि राज्यों को दो सप्ताह में अनुपालन रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।