प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नेसेट यानि कि इजरायली संसद के सबसे बड़े सम्मान से नवाजा गया है। इजरायल की संसद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके भाषण के दौरान 'स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल' से सम्मानित किया। पीएम नरेंद्र मोदी इजरायल की संसद में मेडल से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। पीएम मोदी के सदन में भाषण से पहले बेंजामिन नेतन्याहू ने उनको अपना भाई बताया और इजरायली संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े।