भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम UPI अब इजराइल में चलेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तेल अवीव में हुई बैठक में इस पर बड़ा समझौता हुआ है, और इसके साथ ही दोनों देशों ने रक्षा, व्यापार और टेक्नोलॉजी साझेदारी को नई दिशा देने का फैसला किया है. जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये सहयोग दोनों देशों के आर्थिक और तकनीकी रिश्तों को और मजबूत करेगा. UPI के जरिए अब भारतीय नागरिक इजराइल में भी डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से भी मुलाकात की. इस दौरान इजराइली राष्ट्रपति ने कहा कि भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित कर रही है.प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें भारत आने का न्योता भी दिया. अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी यरुशलम स्थित होलोकॉस्ट मेमोरियल ‘याद वाशेम’ पहुंचे. जहां उन्होंने नाजी शासन में मारे गए 60 लाख यहूदियों को श्रद्धांजलि दी.