Surprise Me!

Rajasthan Weather : जयपुर में आज दिन का तापमान 30 के पार, आने लगा गर्मी का मौसम

2026-02-27 725 Dailymotion

राजधानी जयपुर में अब मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे दिन अब गर्म होने लगे हैं। वहीं रात का पारा भी चढ़ने लगा है। हालांकि अभी रात में मौसम का मिजाज ठंडा है। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज प​श्चिमी जिलों में पारा चढ़ने से लोगों को गर्मी महसूस हो रही है। आज प्रदेश के पूर्वी संभाग, ढूंढ़ाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, मेवाड़ अंचल, रेगिस्तानी जिलों और सरहदी जिलों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।