8th Pay Commission: क्या केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेंगे 5 Promotions? जानें सच | Oneindia Hindi
8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर NC-JCM की अहम बैठक में कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जानिए क्या है 5 प्रमोशन और बंपर सैलरी का पूरा प्लान और सरकार का अगला कदम।
केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) और पेंशनर्स (Pensioners) के लिए 8वें वेतन आयोग की चर्चाएं अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई हैं। कर्मचारियों ने सरकार को साफ संकेत दे दिया है कि इस बार सिर्फ वेतन बढ़ोतरी (Salary Hike) से काम नहीं चलेगा, बल्कि उनके करियर ग्रोथ और पेंशन सुधार भी सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। नई दिल्ली में 25 फरवरी को नेशनल काउंसिल—स्टाफ साइड की जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) की एक बेहद अहम बैठक हुई है, जिसमें कई बड़े और ऐतिहासिक प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
इस बड़ी बैठक में डिफेंस, रेलवे और पोस्टल विभाग समेत कई कर्मचारी संगठनों ने हिस्सा लिया। संगठनों की सबसे प्रमुख मांग यह है कि हर केंद्रीय कर्मचारी को उसके सेवा काल में कम से कम 5 प्रमोशन (5 Promotions Policy) दिए जाएं। मौजूदा सिस्टम में कई कर्मचारी सालों तक एक ही पद पर अटके रहते हैं, जिससे उनकी सैलरी ग्रोथ और मनोबल दोनों पर नकारात्मक असर पड़ता है।
ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइज फेडरेशन के महासचिव सी. श्रीकुमार (C. Srikumar) के अनुसार, न्यूनतम बेसिक पे, प्रमोशन पॉलिसी और सालाना वेतन वृद्धि पर सहमति बनाने का प्रयास किया गया है। आने वाले 10 से 15 दिनों में सभी संगठन अपनी मांगों का एक साझा ज्ञापन तैयार करेंगे, जिसे 8वें वेतन आयोग की अध्यक्ष रंजना प्रकाश देसाई (Ranjana Prakash Desai) को सौंपा जाएगा। 10 मार्च के बाद होने वाली अगली बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के भविष्य का बड़ा फैसला हो सकता है।
About the Story:
The 8th Pay Commission is set to bring massive updates for Central Government employees and pensioners. Recently, a crucial NC-JCM meeting was held in New Delhi where major employee unions demanded a minimum of 5 promotions during their service tenure, alongside an increase in minimum basic pay and pension reforms. A joint memorandum will soon be submitted to the 8th Pay Commission Chief, Ranjana Prakash Desai. Watch the full video to understand how this will impact govt employees' salary hike and career growth.
#8thPayCommission #CentralEmployees #DAHike #Pensioners #OneindiaHindi
Also Read
Budget 2026: 8वें वेतन आयोग पर बड़ा ऐलान, बजट में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए क्या-क्या है? :: https://hindi.oneindia.com/news/india/union-budget-2026-8th-pay-commission-announcement-central-government-employees-benefits-details-1484825.html?ref=DMDesc
8th Pay Commission: 50 लाख कर्मचारियों-पेंशनर्स की किस्मत दांव पर! NC JCM ने PM मोदी को भेजी बड़ी मांग, जानें :: https://hindi.oneindia.com/news/business/8th-pay-commission-nc-jcm-appeals-to-pm-modi-for-key-revisions-and-employee-relief-news-hindi-1436589.html?ref=DMDesc
8th pay commission: कौन हैं SC की पूर्व जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई, जो बनीं 8वें वेतन आयोग की चेयरपर्सन :: https://hindi.oneindia.com/news/india/who-is-former-sc-justice-ranjana-prakash-desai-chairperson-of-8th-pay-commission-latest-news-1417589.html?ref=DMDesc
~HT.178~PR.514~ED.276~GR.122~