Surprise Me!

AI समिट शर्टलेस प्रदर्शन केस में उदय भानु चिब को जमानत, कोर्ट से मिली बड़ी राहत

2026-02-28 1 Dailymotion

एआई समिट में शर्टलेस प्रदर्शन मामले में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट से जमानत मिली है. कोर्ट ने उन्हें 50 हजार रुपये के मुचलके पर बेल दी और पासपोर्ट सरेंडर करने व इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जमा करने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन की कथित साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया था. जमानत मिलने के बाद समर्थकों में खुशी देखी गई. वहीं, उनके वकील रूपेश सिंह भदौरिया ने रिहाई पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए और इसे न्याय की जीत बताया. हालांकि इस पर सियासी घमासान जारी है.