फेमस एक्ट्रेस निया शर्मा ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए अपनी सिस्टर जैसी दोस्त, एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा को खास अंदाज में बर्थडे की बधाई दी। निया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बर्थडे सेलिब्रेशन का एक प्यारा वीडियो शेयर किया, जिसमें वे और क्रिस्टल पार्टी को एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में दोनों एक्ट्रेसेस कभी मस्ती भरे अंदाज में डांस करती दिखती हैं तो कभी कैमरे के लिए स्टाइलिश पोज देती नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में क्रिस्टल केक काटती हुई दिखाई दे रही हैं। इस जश्न में उनके साथ एक्टर रित्विक धनजानी भी मौजूद हैं, जो वीडियो में दोनों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म धुरंदर का वायरल सॉन्ग 'शरारत' यूज किया गया है। बता दें इस आइटम नंबर पर क्रिस्टल डिसूजा ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से खूब सुर्खियां बटोरी हैं।
#NiaSharma #KrystleDSouza #BirthdayGirl #BirthdayCelebration #Besties #SisterLove #PartyVibes #DanceMoments #CakeCutting #RithvikDhanjani #Sharaarat #Dhurandhar #GlamLook #TVStars #CelebrityLife #InstaVideo #ViralPost #EntertainmentNews #BollywoodBuzz #FriendshipGoals #SocialMediaTrend #BirthdayBash #IANS