Iran Attack पर Asaduddin Owaisi ने PM Modi से पूछा बड़ा सवाल, क्या है पूरा मामला? | Oneindia Hindi
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में तीसरे विश्व युद्ध (World War 3) की आहट है, वहीं भारत में असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार से एक बड़ी मांग कर दी है। ईरान पर इजरायल और अमेरिका (US-Israel) के मिसाइल हमलों ने खाड़ी देशों में खलबली मचा दी है। इस भीषण हमले के कारण दुबई एयरपोर्ट (Dubai Airport) पूरी तरह से ठप हो गया है, जिसके चलते भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु (PV Sindhu) भी दुबई में फंस गई हैं। जंग का असर अब सीधे तौर पर भारतीयों पर दिखने लगा है।
इस बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) की मौत की खबर ने पूरी दुनिया की राजनीति में भूचाल ला दिया है। इस घटना पर एआईएमआईएम (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) बुरी तरह भड़क गए हैं। ओवैसी ने अमेरिका और इजरायल के इस संयुक्त हमले को "अमानवीय और अनैतिक" करार दिया है।
ओवैसी ने साफ कहा कि खामेनेई शिया मुसलमानों के सर्वोच्च नेता थे, और उनकी हत्या के बाद ईरान से शांति या चुप्पी की उम्मीद करना बेमानी है। ओवैसी ने पीएम मोदी (PM Modi) और भारत सरकार से खुली मांग की है कि भारत को तुरंत इस गैरकानूनी हत्या की कड़ी निंदा करनी चाहिए। खाड़ी की इस जंग का असर अब भारत की राजनीति और कूटनीति पर गहराता जा रहा है। सुनिए ओवैसी ने अपने बयान में और क्या-क्या कहा।
About the Story:
The Middle East crisis escalates as missile strikes on Iran disrupt flights globally, leaving Indian badminton champion PV Sindhu stranded at Dubai Airport. Amidst reports of Iran's Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei's death, AIMIM chief Asaduddin Owaisi strongly condemned the US-Israel attacks, urging the PM Modi-led Indian government to officially denounce the assassination. This video covers the geopolitical tension, its direct impact on Indians, and the ensuing political uproar in India.
#IranIsraelWar #AsaduddinOwaisi #PMModi #OneindiaHindi
Also Read
AIMIM ने रमजान में शराब के ठेके बंद करने की मांग, शोएब जमई की 'एक्स' पोस्ट से छिड़ी बहस :: https://hindi.oneindia.com/news/delhi/aimim-demands-liquor-ban-delhi-during-ramadan-2026-shoaib-jamei-post-latest-news-1500131.html?ref=DMDesc
Asaduddin Owaisi: असम CM हिमंत बिस्वा सरमा की बढ़ी मुश्किलें, ओवैसी ने दर्ज कराई पुलिस शिकायत :: https://hindi.oneindia.com/news/india/asaduddin-owaisi-files-complaint-against-assam-cm-himanta-biswa-sarma-in-hyderabad-1492111.html?ref=DMDesc
कोटद्वार के बाबा विवाद में मोहम्मद दीपक को लेकर पहली बार CM धामी का बयान, जानिए क्या कहा, क्यों है चर्चा में :: https://hindi.oneindia.com/news/uttarakhand/kotdwar-baba-controversy-mohammad-deepak-cm-pushkar-dhami-first-statement-what-said-why-in-news-1491913.html?ref=DMDesc
~PR.514~HT.408~ED.276~GR.122~