बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को मोटिवेट करती हैं। हर बार की तरह इस मंडे भी उन्होंने अपने फॉलोअर्स के लिए एक खास फिटनेस वीडियो शेयर किया, जिसमें वे वातायनासन करती नजर आ रही हैं। वीडियो के जरिए शिल्पा ने बताया कि ये योगासन कैसे एकाग्रता बढ़ाता है, मानसिक शक्ति मजबूत करता है और स्ट्रेस कम करता है। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए अपने फैंस को वातायनासन करने के लिए चैलेंज भी किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा अपनी अपकमिंग फिल्म 'केडी: द डेविल' के रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं। उन्हें हाल ही में फेमस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 5' में बतौर जज देखा गया है।
#ShilpaShetty #Yoga #Vatayanasana #Fitness #Motivation #MentalStrength #Concentration #StressRelief #Balance #Willpower #Mindfulness #Health #Exercise #Flexibility #LowerBody #BloodCirculation #Wellness #Energy #SelfCare #Positivity #Challenge #MondayMotivation #IANS