Surprise Me!

टी20 विश्व कप: भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया, फाइनल में न्यूजीलैंड से मुकाबला

2026-03-06 3 Dailymotion

संजू सैमसन के शानदार अर्द्धशतक और जसप्रीत बुमराह की बेहतरीन गेंदबाजी की मदद से भारत ने गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को सात रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई.

संजू सैमसन ने 42 गेंदों पर 89 रन बनाए, उन्हें किस्मत का भी साथ मिला और उन्होंने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार पचास रन का आंकड़ा पार किया. इसी की बदलौत भारत ने सात विकेट पर 253 रन का बड़ा स्कोर बनाया. ये टूर्नामेंट के इतिहास में किसी नॉक-आउट मैच में सबसे बड़ा स्कोर है.

वानखेड़े के मैदान पर ये एक अच्छा स्कोर था, लेकिन जैकब बेथेल ने 48 गेंदों पर 105 रन बनाकर इंग्लैंड की शानदार वापसी कराई. इंग्लैंड ने खराब शुरुआत के बाद पावरप्ले में 68 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे. हालांकि आखिरी ओवरों में जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के लिए एक्स फैक्टर साबित हुए. उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को छकाते हुए चार ओवर में 33 रन देकर एक विकेट हासिल किया. इसी वजह से इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 246 रनों के स्कोर तक ही पहुंच पाई. लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप फाइनल में पहुंची भारतीय टीम खिताबी मुकाबले में रविवार को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड से दो-दो हाथ करेगी.