Balen Shah vs PM Modi: नेपाल का नया PM कैसे बनेगा भारत के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द? | Nepal News
नेपाल की राजनीति में बालेन शाह का उदय सिर्फ एक राजनीतिक बदलाव नहीं है, बल्कि यह भारत के लिए एक बहुत बड़ा कूटनीतिक खतरा और पीएम मोदी के लिए नई चुनौती साबित हो सकता है। आखिर बालेन शाह भारत से इतनी नफरत क्यों करते हैं?
नेपाल की सियासत में इन दिनों एक ही नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है, और वो नाम है बालेन शाह (Balen Shah)। रैपर से राजनेता बने काठमांडू के मेयर बालेन शाह अब नेपाल के अगले प्रधानमंत्री (Nepal Prime Minister) बनने की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। नेपाल के लोग उन्हें बदलाव के चेहरे के रूप में देख रहे हैं, लेकिन उनका यह उभार भारत के लिए एक बड़ी कूटनीतिक चुनौती बन सकता है।
बालेन शाह का अब तक का राजनीतिक सफर भारत विरोधी फैसलों से भरा रहा है। काठमांडू का मेयर बनने के बाद उन्होंने सबसे बड़ा विवाद तब खड़ा किया जब उन्होंने अपने ऑफिस में 'ग्रेटर नेपाल' (Greater Nepal Map) का नक्शा लगवा दिया। इस विवादित नक्शे में भारत के उत्तर प्रदेश (UP), बिहार और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों को नेपाल का हिस्सा बताया गया था। इसे भारत की नई संसद में लगे 'अखंड भारत' के भित्तिचित्र के खिलाफ बालेन शाह का सीधा जवाब माना गया।
इतना ही नहीं, बालेन शाह ने बॉलीवुड फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) के एक डायलॉग को लेकर काठमांडू में हिंदी फिल्मों की स्क्रीनिंग पर भी रोक लगाने की चेतावनी दी थी। इसके अलावा उनकी चीन (China) के साथ बढ़ती नजदीकियां भी भारत की चिंताएं बढ़ा रही हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर बालेन शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनते हैं, तो भारत-नेपाल संबंध (India-Nepal Relations) किस दिशा में जाएंगे? क्या यह पीएम मोदी (PM Modi) के लिए एक नया कूटनीतिक सिरदर्द साबित होगा? जानिए इस वीडियो में।
Balen Shah, the current Mayor of Kathmandu, is emerging as a top contender for the Prime Minister of Nepal. Known for his strong anti-India stance, including installing a 'Greater Nepal' map claiming Indian territories like UP and Bihar, and threatening to ban Bollywood movies, his potential rise to power poses a fresh diplomatic challenge for India and PM Narendra Modi amidst growing China-Nepal ties.
#BalenShah #NepalPM #PMModi #IndiaNepalRelations #OneindiaHindi
~HT.318~PR.514~ED.542~GR.538~