Surprise Me!

UPSC के टॉपर: राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

2026-03-06 5 Dailymotion

संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसमें राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है. दूसरा रैंक हासिल करने वाली राजेश्वरी सुवे एम तमिलनाडु के मदुरै की रहने वाली हैं. वहीं, हरियाणा के पंचकूला के अकांश ढुल तीसरे स्थान पर रहे. उनकी इस कामयाबी पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने उनके पिता बीजेपी नेता कृष्ण ढुल को फोन कर बधाई दी. इसके अलावा राघव झुनझुनवाला, ईशान भटनागर, जिन्निया अरोड़ा, ए.आर. राजा मोहिद्दीन, पक्षल सेक्रेट्री, आस्था जैन और उज्ज्वल प्रियांक टॉप टेन में शामिल हैं. परीक्षा परिणाम आने के बाद अभ्यर्थियों में जबर्दस्त उत्साह है.  

इस बार UPSC सिविल सर्विसेज एग्जाम में 958 उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है, इनमें से 180 IAS, 55 IFS, 150 IPS में शामिल होंगे. सफल अभ्यर्थियों में सामान्य वर्ग से 317, EWS से 104, OBC से 306, SC से 158, ST 73 और दिव्यांग वर्ग के 42 उम्मीदवार भी शामिल हैं.