Surprise Me!

Anuj Agnihotri ने कैसे किया UPSC CSE 2025 टॉप? टॉपर ने क्या बताया...

2026-03-07 0 Dailymotion

UPSC सिविल सर्विसेज़ परीक्षा 2025 के फाइनल रिज़ल्ट में Anuj Agnihotri ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। राजस्थान के Chittorgarh से ताल्लुक रखने वाले अनुज ने अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि UPSC तक का सफर आसान नहीं होता और इसके लिए कई सालों की कड़ी मेहनत और समर्पण की जरूरत होती है।
अनुज ने बताया कि उन्होंने 2022 में अपनी इंटर्नशिप के दौरान UPSC Civil Services Examination की तैयारी शुरू की थी और 2023 में पहला अटेम्प्ट दिया। कई सालों की मेहनत के बाद 2025 में उन्हें यह बड़ी सफलता मिली। उनकी सफलता अब लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है जो सिविल सर्विसेज़ में करियर बनाना चाहते हैं।