Bihar Politics: Nitish Kumar ने बेटे Nishant के लिए छोड़ी CM कुर्सी? नया मुख्यमंत्री कौन? | Oneindia
बिहार की सियासत में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है। क्या नीतीश कुमार ने राजनीति में अपने बेटे निशांत कुमार (Nishant Kumar) की धमाकेदार एंट्री और ताजपोशी के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी का त्याग कर दिया है?
बिहार की राजनीति पल-पल करवट ले रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के राज्यसभा (Rajya Sabha) के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद, राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि अब बिहार का नया मुख्यमंत्री कौन होगा और डिप्टी सीएम की कुर्सी किसे मिलेगी? जेडीयू (JDU) सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को जेडीयू विधायक दल का नेता चुना जा सकता है और उन्हें नई सरकार में इकलौता डिप्टी सीएम (Deputy CM) भी बनाया जा सकता है।
हाल ही में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) और जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा की नीतीश कुमार से हुई अहम मुलाकातों ने इन अटकलों को और हवा दे दी है। माना जा रहा है कि जेडीयू अपनी अगली पीढ़ी का नेतृत्व स्पष्ट करना चाहती है, जिसके लिए निशांत कुमार सबसे मजबूत चेहरा बनकर उभर रहे हैं।
वहीं, एनडीए (NDA) गठबंधन के तहत चर्चा है कि अगला मुख्यमंत्री बीजेपी (BJP) के खाते से हो सकता है। क्या वाकई बिहार में 'नीतीश युग' के बाद अब 'निशांत युग' की शुरुआत होने जा रही है? इस वीडियो में जानिए बिहार के सियासी समीकरण की पूरी इनसाइड स्टोरी।
About the Story:
Bihar politics takes a dramatic turn as CM Nitish Kumar files his nomination for the Rajya Sabha, sparking widespread rumors of his resignation. Speculations are rife that his son, Nishant Kumar, is set to make a grand political debut, potentially taking over as the JDU Legislative Party Leader or the new Deputy CM of Bihar. Meanwhile, suspense over the next Chief Minister from the BJP continues to keep the political corridors buzzing. Watch the full video to understand the new NDA government formation and dynasty politics in Bihar.
#NitishKumar #NishantKumar #BiharNewCM #BiharPolitics #NishantKumar #OneindiaHindi
Also Read
Nishant Kumar: नीतीश से साथ नहीं रहते हैं निशांत कुमार? JDU ज्वाइन करने की अटकलों के बीच तेज हुए घर की चर्चा :: https://hindi.oneindia.com/news/bihar/nishant-kumar-home-nitish-kumar-ka-beta-unke-sath-rehta-hai-ya-nhi-nishant-kahan-rehte-hain-1512797.html?ref=DMDesc
Nishant Kumar की एंट्री से मची खलबली! तेजस्वी-चिराग से भी ज्यादा है संपत्ति? पढ़ाई-लिखाई में कौन है आगे? :: https://hindi.oneindia.com/news/bihar/nishant-kumar-tejashwi-yadav-chirag-paswan-net-worth-age-and-education-comparison-1512721.html?ref=DMDesc
Nishant Kumar की राजनीति में एंट्री पक्की, संजय झा ने बताया किस दिन नीतीश के बेटे JDU में होंगे शामिल! :: https://hindi.oneindia.com/news/bihar/nitish-kumar-son-nishant-set-to-join-jdu-on-march-7-jdu-sanjay-jha-major-political-shift-expected-1512683.html?ref=DMDesc
~PR.514~HT.408~ED.108~GR.538~