अपने चार दशक से अधिक लंबे करियर में 500 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके वेटरन एक्टर अनुपम खेर आज 71 साल के हो गए हैं। दमदार अभिनय और हर किरदार में जान डाल देने की कला के लिए मशहूर अनुपम खेर का जन्म 7 मार्च साल 1955 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था। अनुपम खेर ने फिल्म ‘सारांश’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसने उन्हें खास पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने सैकड़ों फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए, कभी इमोशनल पिता, कभी सख्त नेता तो कभी कई कॉमिक रोल्स। उनकी बेहतरीन अभिनय क्षमता और वर्सेटाइल टैलेंट ने उन्हें बॉलीवुड के साथ-साथ इंटरनेशनल सिनेमा में भी खास पहचान दिलाई। अनुपम खेर सिर्फ एक सफल एक्टर ही नहीं, बल्कि मोटिवेशनल स्पीकर, टीचर और राइटर भी हैं। उन्होंने कई युवा कलाकारों को अभिनय की शिक्षा देकर नई जनरेशन के कलाकारों को आगे बढ़ने का मंच भी दिया है।
#AnupamKher #Bollywood #Actor #VeteranActor #FilmStar #Comedy #Drama #MotivationalSpeaker #Teacher #Writer #KhoslaKaGhosla2 #Saransh #VersatileActor #InternationalCinema #CharacterActor #IconicRoles #BomanIrani #RanvirShorey #VinayPathak #Shimla #KashmiriPandit #FilmLegacy #IANS