Surprise Me!

T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में जीत पर देश में जश्न, दिग्गजों ने टीम इंडिया को दी बधाई

2026-03-09 1 Dailymotion

T-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी बार भारत की जीत से देश भर में जश्न का माहौल है. क्रिकेट प्रेमी हो या आम लोग या फिर साधु-संत... हर कोई जीत के जश्न में डूबा हुआ है. चेन्नई के लेकर कश्मीर तक... अहमदाबाद से लेकर कोलकाता तक.. हर तरफ लोग टीम इंडिया की जीत की खुशी मना रहे हैं. देश के दिग्गज नेताओं, खिलाड़ियों, अभिनेताओं और गायकों ने टीम इंडिया को उसकी शानदार जीत पर बधाई दी है.  

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया X पर लिखा कि T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतकर टीम इंडिया ने साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, संयम और आत्मविश्वास का संगम ही जीवन में सफलता का मूलमंत्र है. वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए X पर लिखा कि हमारी ब्लू जर्सी वाली टीम के लिए यह एक शानदार जीत रही.