Breaking News: Iran का Israel पर घातक Drone Attack, मोसाद का रडार सिस्टम खाक! ईरान की सेना ने इजराइल के सबसे अहम जासूसी नेटवर्क को तबाह कर दिया है, जिससे मिडिल ईस्ट में महायुद्ध का खतरा और भी ज्यादा बढ़ गया है।
ईरान और इजराइल (Iran vs Israel) के बीच तनाव अब एक नए और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। ईरान की सेना ने दावा किया है कि उसने इजराइल के एक अहम जासूसी रडार सिस्टम (Israeli Spy Radar System) को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस रडार का इस्तेमाल इजराइली खुफिया एजेंसी मोसाद (Mossad) द्वारा ईरान की सीमाओं और उसकी सैन्य गतिविधियों पर नजर रखने के लिए किया जा रहा था।
ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) के अनुसार, यह 'स्पाई रडार' ईरान की पश्चिमी सीमा के पास एक निगरानी नेटवर्क का अहम हिस्सा था। इसे एक बेहद सटीक और घातक ड्रोन हमले (Drone Attack) में आग के गोले में तब्दील कर दिया गया। हाल ही में जारी किए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक ईरानी आत्मघाती ड्रोन पहाड़ी इलाके में स्थित इस रडार इंस्टॉलेशन की तरफ तेजी से बढ़ता है और जोरदार धमाके के साथ उसे तबाह कर देता है।
ईरानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सिस्टम ईरान के अंदरूनी इलाकों में जासूसी करने के लिए लगाया गया था। हालांकि, अभी तक इस रडार सिस्टम को लेकर किसी स्वतंत्र संस्था ने पुष्टि नहीं की है, लेकिन रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के हमले यह साबित करते हैं कि मिडिल ईस्ट की जंग (Middle East Conflict) अब सिर्फ हथियारों तक सीमित नहीं है। अब खुफिया प्रणालियों, इंटेलिजेंस और निगरानी नेटवर्क को निशाना बनाने की नई और घातक रणनीति अपनाई जा रही है।
About the Story:
In a major escalation of the Middle East conflict, Iran's IRGC claims to have destroyed an Israeli spy radar system allegedly used by Mossad for continuous surveillance. Through a precision drone strike near its western border, Iran has severely targeted Israel's intelligence network. This video details the intense drone attack, the destruction of the radar, and how modern warfare in the Middle East is rapidly shifting towards targeting high-tech intelligence and military surveillance systems.
#Iran #Israel #Mossad #IRGC #DroneStrike #Shahed136 #MiddleEastTensions #IranIsraelConflict #SpyWar #MilitaryNews #BreakingNews #Geopolitics #DroneWarfare #WorldNews #DefenseNews
~PR.514~HT.408~ED.108~GR.510~